Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश / प्रदेश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित हुए राहुल

मध्यप्रदेश / प्रदेश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित हुए राहुल

– 24 जनवरी को ज्ञान विज्ञान भवन में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव जी ने किया सम्मानित

आम सभा, भोपाल : मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के साथ समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2017 18 के लिए शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय एम ए समाजशास्त्र के छात्र राहुल तिवारी का चयन किया गया यह चयन 2014 से की सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर किया गया है राहुल ने विभिन्न गतिविधियों का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से रक्तदान नेत्रदान वृक्षारोपण डिजिटल इंडिया मतदाता जागरूकता स्वच्छता अभियान कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश का नेतृत्व किया है जिसमें राष्ट्रीय साहसिक गतिविधि शिविर हिमाचल प्रदेश, मां तुझे प्रणाम योजना पंजाब, अंतर्राष्ट्रीय धर्म धर्म सम्मेलन राष्ट्रीय संगोष्ठी राज्य स्तरीय शिविर, सात दिवसीय शिविर में सहभागिता की। राष्ट्रीय सेवा योजना मैं 3 वर्ष की गतिविधियों के आधार पर राहुल का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)