Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / सपा की पूनम सिन्हा ने लखनऊ से नामांकन के बाद किया रोड शो, डिंपल और शत्रुघ्न सिन्हा हुए शामिल

सपा की पूनम सिन्हा ने लखनऊ से नामांकन के बाद किया रोड शो, डिंपल और शत्रुघ्न सिन्हा हुए शामिल

भाजपा छोड़ हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न   सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को लखनऊ संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद पूनम ने रोड शो किया। इस दौरान अखिलेश की पत्नी व सांसद डिंपल यादव और शत्रुघ्न   सिन्हा, मंत्री अभिषेक मिश्र  मौजूद रहे।

पूनम अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पर्चा भरने के बाद काफिला सपा कार्यालय आया। यहां से रोड शो शुरू हुआ जो कि हजरतगंज होते हुए पुन: कलेक्ट्रेट पहुंचा। पूनम ने दूसरे सेट का पर्चा भरा। इस पहले हजरतगंज से व्यापारियों ने पूनम का भव्य स्वागत किया।

पूनम लखनऊ से सपा, बसपा और रालोद की संयुक्त उम्मीदवार हैं। वह लखनऊ  सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ  चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम को उम्मीदवार बनाया है। वह भी आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

लखनऊ  लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। लगभग तीन दशक से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वाजपेयी के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद लालजी टंडन यहां से सांसद रहे। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजनाथ सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था और वे जीत कर संसद पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)