Friday , April 24 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / थाना टीटी नगर क्षेत्र में पत्रकार के घर के सामने अडिबाजी व गाडी में तोडफोड करने वाले फरार अरोपी को थाना बागसेवनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल / थाना टीटी नगर क्षेत्र में पत्रकार के घर के सामने अडिबाजी व गाडी में तोडफोड करने वाले फरार अरोपी को थाना बागसेवनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

– आरोपियों ने कबूली एक दर्जन चोरी व नकबजनी की वारदात, लगभग 6 लाख रुपए का माल किया बरामद

आम सभा, भोपाल : अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की धरपकड हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिषा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बागसेवनिया पुलिस ने थाना टीटी नगर क्षेत्र में पत्रकार के घर के सामने अडिबाजी व गाडी में तोडफोड करने वाले फरार आरोपी कृष्णा गिरी उर्फ छियत्तर पिता छितेष्वर गिरी उम्र 19 वर्ष नि. म.न 550 गिरी मोहल्ला कंजर बस्ती बागसेवनिया भोपाल जो कि थाना बागसेवनिया का निगरानी बदमाश है, को आज दीक्षा नगर निर्माणाधीन मल्टी से मुखबीर की सूचना पर उसके साथ ही अजय पिता बालक राम उइके उम्र 19 वर्ष नि. कंजर बस्ती बागमुगलिया भोपाल के साथ मय खटकेदार छूरी के गिरफ्तार किया।

आरोपी कृष्णा गिरी से पूछताछ पर थाना टीटी नगर के अप.क्रं. 26/22 धारा 294, 327, 427, 506, 34 भादवि में चिकू व उसके दोस्त के साथ करना कबूल किया एवं थाना पिपलानी से स्कूटी चोरी, थाना हनुमानगंज से ऑटो चोरी, थाना बागसेवनिया बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में चोरी एवं थाना मिसरोद में नकबजनी अपने साथी के साथ करना स्वीकार किया है।

कुल मशरूका – 585000रू.
     
महत्वपूर्ण भूमिका- थाना प्रभारी बागसेवनिया निरी. संजीव कुमार चौकसे, उनि रमेश सिंह, सउनि श्यामराज सिंह, प्र.आर उपेन्द्र सिंह आर. पवनेश, आर. बद्रीलाल दांगी, आर. राजा सिंह, उक्त टीम को डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल द्वारा 10,000 रू. से पुरूषकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)