आम सभा, भोपाल : भगवान विष्णु के छटवे पूर्ण अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शिवाजी नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 06 मई 2019 को सांय 06ः00 बजे श्रीमद् भार्गव रामायण (श्री परशुराम चरित्रमानस) का प्रथम संगीतमय अखण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा जबकि 07 मई 2019 अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव है।
इस उपलक्ष्य में प्रातः 09ः00 बजे से भगवान परशुराम का अभिषेक, सहस्त्रार्चन, हवन किया जाएगा तत्पश्चात् महा आरती होगी। महा आरती के पश्चात् भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। श्री भृगु-भार्गव समाज मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित उक्त कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।