Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / डॉ. अंबेडकर जयंती पर राजधानी के बूथों पर पहुंचेंगे पदाधिकारी : सुमित पचौरी

डॉ. अंबेडकर जयंती पर राजधानी के बूथों पर पहुंचेंगे पदाधिकारी : सुमित पचौरी


* भोपाल जिला बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न

आम सभा,भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल जिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला कार्यकर्ता 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर प्रत्येक बूथों में मनायेंगे। पचौरी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के कार्यक्रम हर बूथ स्तर पर प्रभावी तरीके से संपन्न हो, इसके लिए तैयारियां में जुट जाएं।
पचौरी ने बताया कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भोपाल के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। अंबेडकर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित सेमीनार का आयोजन भी किया जायेगा। पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा बस्तियों में केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही मोर्चा, प्रकोष्ठ द्वारा सामाजिक समरसता सप्ताह के अंतर्गत सहभोज का भी आयोजन किया जायेगा।
बैठक में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला महामंत्री रविन्द्र यति, सुश्री भक्ति शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा मंचासीन थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित पार्षदगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)