Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / समाज सेवा करना सिखाता है NSS – राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल / समाज सेवा करना सिखाता है NSS – राजेन्द्र शुक्ल

– छात्रों ने कोविड में 24 घन्टे में 200 से ज्यादा वीडियो बनाये – कुलपति प्रो केजी सुरेश

– गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना का ओरिएंटेशन प्रोग्राम

भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जनसंपर्क मंत्री राजेन्द शुक्ल ने युवाओं से कहा कि एनएसएस में शामिल होकर सेवा कार्य करते हुए आप लाखों लोगों का जीवन बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस का ध्येय वाक्य हमें दूसरों की मदद करना और समाज सेवा करना सिखाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो केजी सुरेश ने कहा कि कोविड के समय जब लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे थे तब एनएसएस के स्वयं सेवकों ने लोगों की बहुत मदद की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों ने कोविड के दौरान जागरुकता को लेकर 24 घन्टे में 200 से ज्यादा वीडियो बनाये।

कुलपति प्रो सुरेश ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज को समझने का सबसे अच्छा जरिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया साक्षरता की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता है। बीयू के कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से समाज का विकास करना है। बीयू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनंत सक्सेना ने कहा कि एनएसएस प्रतिभा को निखारने का प्लेटफॉर्म देता है। अन्त में छात्र_छात्राओं को सात दिवसीय शिविर के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ अविनाश वाजपेयी, एमसीयू के कार्यक्रम अधिकारी डॉ गजेंद्र सिंह अवास्या, विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र, छात्राएँ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)