Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / निसान मोटर इंडिया ने की देशभर में ग्राहकों के लिए मुफ्त एसी जांच कैंप लगाने की घोषणा

निसान मोटर इंडिया ने की देशभर में ग्राहकों के लिए मुफ्त एसी जांच कैंप लगाने की घोषणा


* निसान ने 15 अप्रैल से 15 जून, 2023 के दौरान 112 वर्कशॉप के अपने देशव्‍यापी नेटवर्क में फ्री एसी चेक-अप कैंप लगाने की घोषणा की

* 20-प्‍वाइंट चेक अप के दौरान एसी चेक, व्‍हीकल अंडरबॉडी चेक के अलावा फ्री कार टॉप वॉश शामिल

* निसान देगा एसी संबंधी सेवाओं पर 20% और वैल्‍यू ऐडेड सेवाओं (मूल्‍यवर्धित सेवाओं) पर 10% छूट

* इन कैंपों में प्रतिस्‍पर्धी कीमतों पर प्री-पेड मेंटीनेंस पैकेज के जरिए ग्राहकों को मिलेगा अभूतपूर्व लाभ

आम सभा,गुरुग्राम(भारत)।
निसान मोटर इंडिया ने अपनी ग्राहक-केंद्रित नीति जारी रखते हुए अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त एसी जांच कैंप लगाने की घोषणा की है। ये कैंप निसान की देशभर में अधिकृत वर्कशॉप्‍स पर 15 अप्रैल से 15 जून, 2023 के दौरान लगाए जाएंगे। निसान और डाट्सुन के ग्राहक इस दौरान अपने वाहनों की जांच के लिए निसॉन कनेक्‍ट ऐप या निसान मोटर इंडिया की वेबसाइट (www.nissan.in) पर सर्विस एपाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। निसान की इस पहल के चलते, ग्राहकों को मिलेगा कारों की ओनरशिप का शानदार अनुभव और साथ ही, निसान ब्रैंड के प्रति उनके मन में भरोसा भी बढ़ेगा। ये सर्विस कैंप निसान की 122 वर्कशॉप के देशव्‍यापी नेटवर्क में लगाए जाएंगे जहां निसान और डाट्सुन ब्रैंड के वाहनों के लिए सेवाएं दी जाती हैं।
निसान के प्रशिक्ष्ज्ञित सर्विस प्रोफेशनल्‍स वाहनों के लिए एसी चेक-अप कैंप का संचालन करेंगे और निसान के असली स्‍पेयर पार्ट्स का इस्‍तेमाल करते हुए क्‍वालिटी सेवाएं सुनिश्चित करेंगे। इस कैंप में, 20-प्‍वाइंट चेक-अप की व्‍यवस्‍था की गई है जिसमें फ्री एसी जांच, कार की बाहरी जांच, आंतरिक जांच, अंडरबॉडी जांच और रोड टैस्‍ट शामिल हैं। इसके अलावा, सभी वाहनों के लिए मुफ्त टॉप वॉश की भी सुविधा है। साथ ही, ग्राहकों को लेबर पर 20% और वैल्‍यू ऐडेड सेवाओं (मूल्‍यवर्धित सेवाओं) पर 10% छूट का लाभ भी मिलेगा।
इसके अलावा, इन कैंपों में प्रतिस्‍पर्धी कीमतों पर प्री-पेड मेंटीनेंस पैकेज के जरिए ग्राहकों को मिलेगा अभूतपूर्व लाभ। इस पैकेज से ग्राहकों के मेंटीनेंस खर्च में 20% तक बचत हो सकती है और साथ ही, झंझट रहित अनुभव भी मिलता है। यह मेंटीनेंस पैकेज देशभर में निसान की किसी भी अधिकृत वर्कशॉप पर ग्राहकों को कैशलेस मेंटीनेंस समेत अन्‍य कई बेहतरीन लाभ जैसे 5 साल तक कवेरेज, बिना कीमतों में बढ़ोतरी के मेंटीनेंस सर्विसेज़ आदि दिलाने के मकसद से तैयार किया गया है। इसका एक और फायदा यह है कि कार का स्‍वामित्‍व बदलने पर पैकेज भी ट्रांसफर किया जा सकता है। यह पैकेज निसान द्वारा ग्राहकों के लिए कारों के कुल स्‍वामित्‍व खर्चों में कमी लाने तथा ब्रैंड निसान के साथ उन्‍हें आसान सेवा का अनुभव दिलाने के मकसद से पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)