Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पर्वतारोही भावना डेहरिया बनीं जन परिषद की उपाध्यक्ष और ब्रांड एम्बेसडर

पर्वतारोही भावना डेहरिया बनीं जन परिषद की उपाध्यक्ष और ब्रांड एम्बेसडर

भोपाल। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन के त्रिपाठी ने जानी मानी पर्वतारोही भावना डेहरिया को जन परिषद की वूमेन विंग की प्रांतीय उपाध्यक्ष के साथ साथ राष्ट्रीय सह सचिव एवम् जन परिषद का ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत किया है। भावना ने माऊंट एवेरेस्ट और दुनिया के सात महाद्वीप के तीन सबसे ऊँचे शिखर को फतेह किया है जिसमे अफ्रीका का माउंट किलिमंजरो और ऑस्ट्रेलिया का माउंट कोज़िअस्को शामिल है।

जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 31 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर सात अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। माउंट ऐवरेस्टर भावना डेहरिया के इस मनोनयन पर गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)