Sunday , May 10 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मंत्री श्री सारंग ने लाभार्थियों को वितरित किए मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन यात्रा के टिकट

मंत्री श्री सारंग ने लाभार्थियों को वितरित किए मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन यात्रा के टिकट

– जगन्नाथ पुरी के दर्शन करेंगे नरेला विधानसभा के तीर्थ-यात्री

आम सभा, भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत नरेला विधानसभा क्षेत्र के तीर्थ-यात्रियों को जगन्नाथपुरी तीर्थ-यात्रा के लिये टिकट का वितरण किया। इस दौरान यात्रा पर जाने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री श्री सारंग का आभार व्यक्त किया। सभी तीर्थ-यात्री 23 फरवरी को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा जगन्नाथपुरी तीर्थ-यात्रा के लिये रवाना होंगे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में नरेला विधानसभा के 60+ वर्ष आयु के वृद्धजन जगन्नाथपुरी में दर्शन लाभ लेंगे। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएँ शासन की ओर से निःशुल्क की जायेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय, रूकने की व्यवस्था, तीर्थ-दर्शन स्थल तक बसों से जाने और वापस ट्रेन में लाने की व्यवस्था की जायेगी। गाइड की व्यवस्था आईआरसीटीसी में करेगा। तीर्थ-यात्रियों को तुलसी माला और स्मृति-चिह्न दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)