Wednesday , July 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / जम्‍मू-कश्‍मीर : कुलगाम में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, हथियार बरामद

जम्‍मू-कश्‍मीर : कुलगाम में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, हथियार बरामद

श्रीनगर :

जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ जिले के गोपालपोरा इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना मिली थी। इसके आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में दबिश दी।

खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने गोली चला दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है और यह भी स्‍पष्‍ट नहीं है कि वे किस आतंकी संगठन से जुड़े थे। इलाके में तलाशी अभ‍ियान चलाया जा रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोई अन्‍य आतंकी इलाके में छिपा तो नहीं है। जिले में अफवाहों पर रोक लगाने के लिए फिलहाल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)