Saturday , July 25 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / उज्जैन में “महाकाल लोक ” का लोकार्पण – जिले के प्रमुख मंदिरों में होंगे भव्य कार्यक्रम – कलेक्टर

भोपाल / उज्जैन में “महाकाल लोक ” का लोकार्पण – जिले के प्रमुख मंदिरों में होंगे भव्य कार्यक्रम – कलेक्टर

– जिले के प्रमुख मंदिरों के अध्यक्ष, पुजारियों के साथ बैठक सम्पन्न

आम सभा, भोपाल। उज्जैन में “महाकाल लोक ” का लोकार्पण कार्यक्रम 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम को समारोह के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा जिले के प्रमुख् मंदिरों के अध्यक्ष एवं पुजारियों के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम को समारोह के रूप में मनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है।

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने अनुभाग में स्थित सभी मंदिरों में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण करने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था की जाए साथ ही मंदिर के पुजारियों, अध्यक्षों और समिति के सदस्यों के साथ बैठकर रूपरेखा तैयार करें और मंदिरों में कार्यक्रम के लिए अपेक्षित सहयोग भी प्रदान करें।

बैठक में कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि जिले के सभी मंदिरों में महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं । उन्होंने कहा कि प्रमुख मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। श्री लवानिया ने कहा कि मंदिरों की साफ सफाई, रंगाई पुताई और रोशनी भी की जाए। प्रत्येक मंदिरों में वाद्य यंत्र एवं रंगोली सजाई जाए।

श्री लवानिया ने कहा कि 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर घर घर दीप जलाए जायें। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को प्रेरित किया जाए कि मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम करके अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक का लोकार्पण के अवसर पर शाम 4 बजे से मंदिरों में शंखनांद किया जाये। झंडे, बैनर, से प्रचार प्रसार किया जाये। मंदिरों में भजन मंडलियों की प्रस्तुति, प्रभात फेरी और हवन इत्यादि किए जाएं। उन्होंने कहा कि एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जायेगा जिसमें मंदिर कार्यक्रम के सभी फोटोग्राफ- वीडियो अपलोड किए जायें।

कलेक्टर श्री लवानिया ने जिले के मंदिरों के पुजारियों, अध्यक्षों और समिति सदस्यों से उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर जिले में धार्मिक त्यौहार जैसा वातावरण निर्मित करने का अनुरोध किया। बैठक में उपस्थित जिले के प्रमुख मंदिरों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की सहमति प्रदान की। बैठक में नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी, अपर कलेक्टर दिलीप यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋतुराज सिंह और जिले के समस्त एसडीएम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)