Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / चंदेरी / विश्व विरासत दिवस पर भी लॉक डाउन का प्रभाव

चंदेरी / विश्व विरासत दिवस पर भी लॉक डाउन का प्रभाव

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी : भारत के श्रेष्ठ विरासत नगर चंदेरी में भी लॉक डाउन का प्रभावी पालन हो रहा है! विश्व विरासत दिवस पर कोई विशेष गतिविधि संभव नहीं थी तो विरासत संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध संस्था इंटैक के संयोजक नीरज वर्धमान ने चंदेरी विरासतों का सार गर्भित पत्रक (ब्रोशर) वितरित किए। लॉकडाउन अवधि में अपनी जिम्मेदारी का पालन कर रहे मीडिया कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष तथा प्रशासनिक लोगों को पत्रक वितरित कर विरासत संरक्षण के लिए प्रेरित किया। ज्ञातव्य है कि विरासत नगर चंदेरी पर्यटकों की पहली पसंद होता जा रहा है! लॉक डाउन से यहाँ के पर्यटन और व्यवसाय पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

अनेकों विरासतों को समेटे यह नगर फिल्म और धारावाहिकों के साथ वेब सीरीज निर्माताओं को भी लुभाती है! चंदेरी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा 9 और म. प्र. राज्य पुरातत्व अभिलेखागार द्वारा 54 विरासत स्थल संरक्षित हैं! अन्य मूर्त – अमूर्त तथा प्राकृतिक विरासत स्थल अन्य विभागों जैसे नगर पालिका, वन विभाग, पंचायत विभाग आदि की देखरेख में हैं! सांस्कृतिक निधि (इंटैक) चंदेरी द्वारा प्रकाशित प्रपत्र (ब्रोशर) में नगर के प्रमुख विरासत स्थलों की जानकारी, संक्षिप्त परिचय व इतिहास के साथ अधिकांश ऐतिहासिक, प्राकृतिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों को सूचीबद्ध किया गया है। इस पत्रिका के माध्यम से लोगों में स्थानीय विरासतों की जानकारी मिलेगी और उनके प्रति रुचि भी जाग्रत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)