
– रीवा से मोटरसाइकिल चुराकर सतना, सागर, इंदौर, रायसेन व भोपाल समेत आधा दर्जन शहरों में चोरी व लूट की आधा दर्जन वारदात को अंजाम देने वाले सीरियल लुटेरे भोपाल में धराये
आम सभा, भोपाल : 04 फ़रवरी 2022 को फरियादिया तन्जीम मन्सूरी पिता शेख अकरम मंसूरी उम्र 20 वर्ष नि0 गर्ल्स हाँस्टल चार इमली भोपाल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि वह कल दिनांक 03/02/2022 को कोलार तिराहा की ओर से बिट्ठल मार्केट पैदल आ रही थी, उसी समय दोपहर लगभग 1.30 बजे अक्षय अस्पताल के पास पहुंची उसी समय पीछे से एक लाल रंग की अपाचे मोटरसाईकल पर 4 लड़के आये व उनमे से बीच मे बैठे लड़के ने जबरदस्ती बलपूर्वक मेरा पिंक रंग का हैंडबैग छिन लिया। हैंडबैग मे फरियादिया के दस्तावेज व नगदी लगभग 7000/- रूपये रखे हये थे। रिपोर्ट पर अपाचे मोटरसायकल सवार अज्ञात चार लड़को के विरूद्ध थाना हबीबगंज मे अप.क्रं. 63/22 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी हबीबगंज के निर्देशन मे टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा घटनास्थल के पास से मिली सीसीटीवी फुटेज मे मिले हुलिये व घटना मे प्रयुक्त की गई मोटरसायकल की जानकारी ली जाने पर मुखबिर से उक्त हुलिये के संदेहियो की सूचना मिलने पर दो संदेही अमन पाठक उर्फ शाहिल व सौरभ पाठक 5 नम्बर स्टाफ से व एक संदेही रवि मिश्रा को हिरासत मे लेकर पुछताछ की जाने पर उक्त संदेहियो द्वारा अपने चौथे साथी शुभम उपाध्याय के साथ मिलकर अपराध धारा सदर की घटना घटित करना स्वीकार किया गया।
अमन पाठक उर्फ शाहिल, सौरभ पाठक व रवि मिश्रा की निशानदेही पर उनके अर्जुन नगर स्थित फ्लेट से फरियादिया का लेडीज बैग, आधार कार्ड, पेन कार्ड, एक SBI ATM कामजमज, एक पेटीएम कार्ड, आर्मी कैंटीन का स्मार्ट कार्ड, मोटरसायकल का रजिस्ट्रेशन कार्ड व घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बर की अपाचे मोटरसायकल को जप्त कर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियो द्वारा लूटे गये 7,000/- रूपये मे से अपने हिस्से के पसे खाने-पीने मे खर्च करना बताया है। आरोपियो के चौथे साथी शुभम उपाध्याय की तलाश की जाने पर उक्त आरोपी अपने पते से फरार मिला है।
गिरफ्तार किये गये तीनो आरोपियो ने पुछताछ मे उक्त घटना से पूर्व वह दिनांक 31/01/2022 को रीवा से अपाचे मोटरसायकल चोरी कर भोपाल के लिये रवाना हुये व उन्होने रास्ते मे सतना शहर से पहले एक व्यक्ति से मारपीट कर उसके बेहोश हो जाने पर उसका पर्स व मोबाईल फोन लूटना, सागर मे एक व्यक्ति से नगदी रूपये व एक लड़का व लड़की से मोबाईल फोन व इसके बाद भोपाल शहर पहुंचने से पूर्व रायसेन रोड़ पर एक लड़की से मोबाईल फोन लूटना, इसके अगले दिन दिनांक 02/02/2022 को इन्दौर शहर मे एक व्यक्ति से मोबाईल फोन लूटना बताया है। उक्त घटनाओ के पीड़ित व घटनास्थल की तस्दीक की जाना शेष है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी –
1. अमन पाठक उर्फ शाहिल पिता अरूण पाठक उम्र 22 वर्ष (कान्सटेबल परीक्षा दी है, बी.काम. मे अध्ययनरत है)
नि0 ग्राम खापा पोस्ट लोही, थाना कोतवाली जिला रीवा।
2. रवि मिश्रा पिता धर्मेन्द्र मिश्रा उम्र 19 वर्ष नि0 सदर (12वीं कक्षा का छात्र है)
3. सौरभ पाठक पिता उमेश प्रसाद पाठक उम्र 22 वर्ष (ITI इलेक्ट्रिक कर रहा है)
नि0 ग्राम खड्डा, पोस्ट लोही जिला रीवा,
सभी हाल पता – डी-16 मल्टी अर्जुन नगर, भोपाल।
फरार आरोपी- शुभम उपाध्याय पिता प्रमोद उपाध्याय नि0 रीवा, हाल पता – अर्जुन नगर, भोपाल।
Dainik Aam Sabha