Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / सामाजिक समरसता का पर्व मकर संक्रांति उत्सव में विधायक कृष्णा गौर का अभिनंदन

भोपाल / सामाजिक समरसता का पर्व मकर संक्रांति उत्सव में विधायक कृष्णा गौर का अभिनंदन

आम सभा, भोपाल। बिहार सांस्कृतिक परिषद की ओर से भगवान सूर्य नारायण के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति और विधायक श्रीमती कृष्णा गौर का अभिनंदन समारोह 16 जनवरी 2022 को सरस्वती मंदिर प्रांगण में कोरोना गाइड लाइन के पालनार्थ आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के संरक्षक, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार राज्य प्रभारी भाजपा ओ बी सी मोर्चा, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, अध्यक्षता अविनाश चंद्रा महाप्रबंधक भेल भोपाल, विशिष्ट अतिथि बसंत कुमार अध्यक्ष भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी, क्षेत्रीय पार्षद केवल मिश्रा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत महासचिव सतेन्द्र कुमार एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विविधताओं से भरे हमारे देश में हर अवसर उत्सव का है। बड़े ही हर्ष और गौरव का विषय है कि हमारी ऊर्जा की स्त्रोत, सरल, सहज व्यक्तित्व की धनी , गोविंदपुरा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर जी को म प्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। आपके मनोनयन से हम सभी को एक नई ऊर्जा और उत्साह मिला है। हम बारंबार अभिनंदन करते है हमारी संरक्षक को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर।

नया मौसम नई रुत है बसंती सी फिजाएं है।
बढ़ा जो आपका रुतबा ढेर सारी बधाइयां है।

श्रीमती कृष्णा गौर जी के विशाल हृदय को नमन है, उत्सव का दिन है और खुशियों की घड़ी है। कतरनी धान का चुड़ा, खस्ता तिलकुट और भूरा मकर संक्रांति पर्व हेतु परिषद द्वारा विशेष रूप से बिहार से मंगाया गया था। समाज के लोग खुशियों के साथ खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन अरुण विश्वकर्मा एवं सुरुचि कुमार ने किया एवं आभार शेक्सपियर द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार, राम नारायण कुमावत, सीताराम साह, धर्मेन्द्र कुमार, सूर्य कुमार सिंह, संजय साह, राजेश मौर्य, संजीव कुमार, अरुण शर्मा, अजय शर्मा, सुनील सिंहा, रामनंदन सिंह, हरि शंकर प्रसाद, अमित कुमार, दीपक यादव, कमलेश यादव, भाष्कर, संतोष आनंद, संजीत पाल, मनोज यादव, अजय कुमार, डी डी पाठक, अनंत साहू, मेहर चंद, रमेश कुराडिया, संजय सिंह, मनोज पाठक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)