![](http://dainikaamsabha.com/wp-content/uploads/2019/02/buddha-300x168.jpg)
आम सभा, संतोष सिंह, गोंडा। भारतीय बौद्ध महासभा शाखा देवीपाटन मंडल के तत्वावधान में आगामी 24 फरवरी को जिला पंचायत सभागार के सामने टिन शेड में बौद्ध स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें अनेक विद्ववतजन एवं बौद्ध भिक्षु को आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए महासभा के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष रामदास प्रबुद्ध ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश राम रतन गौतम, विशिष्ट अतिथि डा। राजेश चंद्रा प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक लखनऊ, एडवोकेट एसपी मौर्या, ब्रजेश कुमार कुलदीप हाईकोर्ट लखनऊ, इं।
आरके सोनवानी अधिशासी अभियंता लोनिवि आजमगढ़, सेवाराम चैधरी परियोजना निदेशक गोंडा, समाजसेवी धर्मवीर आर्य तथा धम्मोपदेशक पूज्य भन्ते अमित प्रिय आगरा, पूज्य भिक्षु ज्ञानलोक बुद्ध बिहार रिसालदारपार्क लखनऊ, भन्ते विमल सागर बहराइच, पूज्य भन्ते संगप्रियदेवदह महराजगंज विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिले के महासभा के पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी भाग लेंगे।