Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / सीहोर जिले में धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश / सीहोर जिले में धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

सीहोर : जिला पुलिस ने एक व्यक्ति को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि चारों आरोपियों ने करीब चार दिन पहले इछावर थाना क्षेत्र के गुराडी गांव निवासी मनोहर बंसल से संपर्क किया और कहा कि यदि वह ईसाई धर्म अपना लेता है तो उसके बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि आरोपियों ने बुधवार को फिर से बंसल को लुभाने और डराने की कोशिश की और एक फॉर्म भरने के लिए उसपर दबाव बनाने का प्रयास किया।

इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया और थाने ले आए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों तगराज, राजाराम मालवीय, सुनील मालवीय और तेज सिंह से पूछताछ के बाद उन्हें मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। सीहोर के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)