Friday , June 5 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चंदेरी / नवीन कृषि उपज मंडी में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने किसानों के लिए 5000 लीटर की पानी की टंकी रखवाई

चंदेरी / नवीन कृषि उपज मंडी में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने किसानों के लिए 5000 लीटर की पानी की टंकी रखवाई

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी : नवीन कृषि उपज मंडी में पानी की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने किसानों को पीने के लिए ठंडा पानी मिल सके इसलिए उन्होंने एक छोटा सा प्रयास कर 5000 लीटर की पानी की टंकी रखवाई है जिससे कृषि उपज मंडी में फसल बेचने आए किसानों की प्यास बुझ सके और पानी की कमी से इधर-उधर न भटकना पड़े।

श्री जज्जी कुछ दिनों पहले नवीन कृषि उपज मंडी समिति में किसानों से मुलाकात करने पहुंचे थे तब उन्होंने देखा था कि किसानों के लिए कृषि उपज मंडी में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और इस भीषण गर्मी में किसान प्यासे ही रह रहे है, इसको देखते हुए श्री जज्जी ने तुरंत ही नवीन कृषि उपज मंडी समिति में अपने सहयोगियों से पानी की टंकी रखने की बात कही जो आज शुक्रवार को श्री जज्जी द्वारा किसानों की प्यास बुझाने के लिए कृषि उपज मंडी में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। इस दौरान शीतल सिंह जी के साथ जज्जी मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)