Sunday , May 10 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर प्रबुद्धजन व नवमतदाताओं का किया सम्मान

भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर प्रबुद्धजन व नवमतदाताओं का किया सम्मान

भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर प्रबुद्धजन व नवमतदाताओं का किया सम्मान

*आम सभा*,भोपाल। राष्ट्र निर्माण और जन सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर आज उत्तर विधानसभा के गुरुनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 10 बूथ क्रमांक 46 पर झंडा वंदन कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने बूथ समिति, बूथ पर रहने वाले 11 प्रबुद्धजन, 11 नव मतदाताओं का स्वागत कर पन्ना समिति बना कर अपने बूथ को मजबूत कर अबकी बार 200 पार का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, विधानसभा प्रभारी चेतन भार्गव, मंडल प्रभारी प्रवीण प्रेमचंदानी, पार्षद सरोज आसेरी शक्ति केंद्र प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, बूथ अध्यक्ष राजकुमारी डागोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अतुल घेंघट, सुनील सराठे, वरिष्ट उपाध्यक्ष भगवानदास ढलिया, सुकांति ठाकुरिया, गोलू राय, प्रभात मालवीय, राज बैरागी, सहित बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)