Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कोष एवं लेखा संचालनालय की लापरवाही के चलते दिवाली से पहले 25 परसेंट सातवें वेतनमान का एरियर मिलना असंभव

कोष एवं लेखा संचालनालय की लापरवाही के चलते दिवाली से पहले 25 परसेंट सातवें वेतनमान का एरियर मिलना असंभव

दैनिक आम सभा, संजय नेमा, भोपाल : मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह कहा है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली पूर्व सातवें वेतनमान के एरियर की राशि दिए जाने का आदेश किया गया था.

संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा दिनांक 7 नवंबर को ऑफलाइन पद्धति से सातवें वेतनमान का एरियर दिवाली से पूर्व देने की बात कही गई है विंध्याचल भवन स्थित कार्यालयों द्वारा जब आज ऑफलाइन बिल लगाने हेतु विंध्याचल भवन ट्रेजरी के कोषालय अधिकारी से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा यह कहां जा रहा है कि अभी तक ऑफलाइन बिल लगाने के लिए हमें डीडीओ कोड प्राप्त नहीं हुए हैं.

अगर इसी प्रकार संचालनालय कोष एवं लेखा एवं जिला कोषालयो द्वारा लापरवाही बरती गई तो निश्चित ही दिवाली पूर्व कर्मचारियों को अपने एरियर की किस्त मिलना मुश्किल है 14 नवंबर को दीपावली को देखते हुए सरकार से हमारी मांग है कि सरकार दिनांक 11 नवंबर को सभी कार्यालयों के बिल स्वीकार कर 12 नवंबर तक एरियस की राशि अगर कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर कर देती है तो माननीय मुख्यमंत्री जी की इच्छा के अनुरूप कर्मचारियों के दीवाली अच्छी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)