Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / मोदी को दुर्योधन नहीं जल्‍लाद कहिए: राबड़ी देवी

मोदी को दुर्योधन नहीं जल्‍लाद कहिए: राबड़ी देवी

पटना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘दुर्योधन’ बताए जाने के बाद अब इस विवाद में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पत्‍नी और बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी भी कूद पड़ी हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि पीएम मोदी को प्रियंका गांधी ने दुर्योधन बताकर गलत किया है, उन्‍हें तो मोदी को जल्‍लाद कहना चाहिए था।

प्रियंका गांधी के बयान पर राबड़ी देवी ने कहा, ‘उन्‍होंने (प्रियंका) दुर्योधन बोल के गलत किया है। दूसरी भाषा बोलनी चाहिए उनको। वे सब जल्‍लाद हैं, जल्‍लाद। जो जज को और पत्रकार को मरवा देता है, उठवा लेता है। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा, खूंखार होगा।’ बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक कहने पर प्रियंका गांधी ने उनकी तुलना दुर्योधन से की थी।

प्रियंका गांधी ने हरियाणा के अंबाला में रैली के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से करते हुए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कविता का जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वादे किए थे, वे पूरे किए या नहीं। कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं। उन्होंने मेरे शहीद पिता का अपमान किया है।’

उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव किसी एक परिवार के बारे में नहीं है, ये उन सभी परिवार के बारे में हैं जिनकी उम्मीदें और आशाएं इस प्रधानमंत्री ने पूरी तरह तोड़ दी है। वहीं, दुर्योधन से पीएम मोदी की तुलना पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल की रैली में बीजेपी चीफ अमित शाह ने कहा कि प्रियंका ने मोदी की तुलना दुर्योधन से की। दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन है, 23 मई (काउंटिंग) को साबित हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)