Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉईंट के नाम पर OTP प्राप्त कर ठगी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह को सायबर क्राईम की टीम ने किया गिरफ्तार

भोपाल / क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉईंट के नाम पर OTP प्राप्त कर ठगी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह को सायबर क्राईम की टीम ने किया गिरफ्तार

– आरोपीगण द्वारा क्रेडिट कार्ड में रिवॉर्ड पॉईंट एक्सपायर होने का देते है झांसा।

– आरोपीगण क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉईंट को शॉपिंग में उपयोग करने के बहाने ओ.टी.पी. लेते है।

– आरोपीगण क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉईंट सेटल करने के बहाने क्रेडिट कार्ड की समस्त जानकारी ले लेते है।

– आरोपीगण लोगो से खाता खुलवाकर कर रहें है फ्रॉड के लिये उपयोग।

– आरोपीगण ट्रांजेक्शन की चेन तोडने के लिये पैसे ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से सांठगांठ कर पैसे निकाल कर एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करते है।

– आरोपीगण कॉलिंग दिल्ली से एवं खाते बिहार और पश्चिम बंगाल के उपयोग करते है।

– आरोपियों द्वारा अभी तक विभिन्न लोगो से लगभग 20 लाख की धोखाधडी की गई है।

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – अमित कुमार, अति. पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर अक्षय चौधरी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉईंट को सेटल करने के नाम पर ओ.टी.पी. प्राप्त कर फरियादी के साथ 01 लाख 10 हजार रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के सायबर ठगो को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया।

घटनाक्रम:- दिनांक 22 नवम्बर 2021 को आवेदक संदीप कुमार चौधरी निवासी भोपाल के द्वारा सायबर क्राईम ब्रांच जिला भोपाल में लिखित शिकायत आवेदन दिया था कि दिनांक 20/11/21 को एक मोबाईल नं. से फोन आया कि आपके क्रेडिट कार्ड को रिवॉर्ड पॉईंट मिले है जिन्हे आप उपयोग कर लीजिए नही तो रिवॉर्ड पॉईंट एक्सपायर हो जायेंगे तो फरियादी द्वारा रिवॉर्ड पॉईंट उपयोग करने के लिये तरीका पूछा तो आरोपी ने बताया कि आप इससे शॉपिंग कर सकते है, जिसके लिये आपको क्रेडिट कार्ड की डिटेल देनी पडेगी ।

फरियादी द्वारा कार्ड की डिटेल दी गई तो आरोपी द्वारा फरियादी से ओ.टी.पी प्राप्त कर कुल 01 लाख 10 हजार रूपये की ठगी की गई है । शिकायत आवेदन की जांच उपरांत आये तथ्यों एंव बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक खाता एंव लिंक मोबाईल नंबर के उपयोगकर्ताओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 12/2022 धारा 420 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

तरीका वारदात:- आरोपी लोगो को फोन कर क्रेडिट कार्ड कम्पनी का कर्मचारी बताकर उन्हे क्रेडिट कार्ड में रिवॉर्ड पॉईंट प्राप्त होने का बोलते है एवं बताते है कि यदि रिवॉर्ड पॉईंट उपयोग नही किये तो एक्सपायर हो जायेंगे, जिन्हे आप शॉपिंग या स्टेटमेन्ट सेटल करने में उपयोग कर सकते है । फिर रिवॉर्ड पॉईंट शॉपिंग / सेटलमेन्ट करने के बहाने लोगो से पहले क्रेडिट कार्ड की समस्त जानकारी प्राप्त कर ओ.टी.पी लेकर लोगो के साथ धोखाधडी कर ठगी को अंजाम देते है।

आरोपीगण कॉलिंग दिल्ली से करते है एवं फ्रॉड के लिये बिहार एवं पश्चिम बंगाल के लोगो के खातो का उपयोग एवं पैसे ‍निकालने के लिये ग्राहक सेवा केन्द्र (मनी ट्रांसफर ) वाले से सांठगांठ कर पैसे निकालते है। आरोपीगण द्वारा ट्रांजेक्शन की चेन तोडने के लिये फ्रॉड खातो में आये हुए पैसो को निकालकर अन्य खातो में ट्रांसफर कर पैसे निकाल लेते है।

पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से 24 परगना पश्चिम बंगाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार एण्ड्रोइड मोबाईल फोन, सात सिम, तीन विभिन्न बैंको के डेबिट कार्ड एवं एक ICICI बैंक की चेकबुक को जप्त किया गया हैं। आरोपी द्वारा घटना में प्रयोग किये गये बैंक खातों के बारे में विवेचना व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम:- कार्य.निरी. जयवंत सिंह, उनि देवेन्द्र साहू, सउनि चिन्ना राव, प्रआर. 1033 प्रतीक उईके, आर. 182 तेजराम सेन, आर. 3572 जितेन्द्र मेहरा, आर. 3521 अजीत राव लेहरी एवं आर. 4113 राघवेन्द्र दांगी।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण –

1- आडवाडी कुमार निवासी- परवत्ता जिला खगाडिया बिहार
2- निर्भय कुमार भारव्दाज निवासी –सैदपुर जिला भागलपुर बिहार
3- कुमार सत्यम निवासी –मुजफ्फरपुर ‍बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)