Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / क्राइम ब्रांच की शराब तस्करों पर बडी कार्यवाही 1.50 लाख रु कीमत की अंग्रेजी शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल / क्राइम ब्रांच की शराब तस्करों पर बडी कार्यवाही 1.50 लाख रु कीमत की अंग्रेजी शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

• आरोपी इटारसी व मंडीदीप से लाते हैं सस्ते दामों पर शराब

• लाक डाउन की संभावना को देखकर कर रहे थे स्टाक

आम सभा, भोपाल : थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का उम्र करीब 20 साल का एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी ओमनी कार क्र MP-04-BC-2295 में बहुत अधिक मात्रा में अंग्रेजी लेकर सागर कालेज के पास अयोध्या नगर भोपाल आने वाला है।

प्राप्त सूचना पर सागर कालेज जाने वाले रास्ते पर युवराज ढाबा के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की ओमनी वेन जिसका नं MP-04-BC-2295 था जिसे एक लडका चला रहा था आया जिसे रोककर वेन चलाने वाले लड़के से नाम पता पूछने पर अपना नाम राज मंडराई पिता शंकर लाल मंडराई उम्र 19 साल नि नया बसेरा कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल हाल नि देव माता अस्पताल के पास फेस 5 अयोध्या नगर भोपाल का बताया जिसकी ओमनी वेन को चेक करने पर पीछे सीट के नीचे सफेद रंग के कार्टून रखे दिखे ।

सीट के नीचे 7 सफेद रंग के कार्टून रखे मिले जिन्हें खोलकर चेक करने पर 03 कार्टून में खोलकर अंग्रेजी शराब ओल्ड मंक रम की 750 एम एल की 12-12 कुल 36 बाटल सीलबंद, 02 पेटी अंग्रेजी शराब रायल स्टेग बैरल की 750 एम एल के 12-12 कुल 24 बाटल सीलबंद, 02 पेटी अंग्रेजी शराब ब्लेंडर प्राइड विस्की के 750 एम एल के 12-12 कुल 24 बाटल सीलबंद कुल 84 बाटल कुल 63 ली शराब तथा ओमनी कार क्र MP-04-BC-2295 को जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी राजू मंडराई से पूछताछ पर उसने राज भैय्या नि काकडा कमला वेली अयोध्या नगर भोपाल के लिए इटारसी से अंग्रेजी शराब भोपाल लेकर आना बताया। राज भैय्या के फ्लेट पर दबिश देने पर राज भैय्या पुलिस को देखकर फ्लेट से नीचे कूदकर भाग अंधेरे का लाभ उठाकर गया। राज मंडराई की निशादेही पर राज भैय्या के फ्लेट से अंग्रेजी शराब ब्लेंडर रिजर्व,रायल स्टेग विस्की ओल्ड मंक तथा रायल चैलेंजर कुल अंग्रेजी शराब 46.14 ली, नगदी 6700 रु तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया है।

विस्तृत पूछताछ – विस्तृत पूछताछ पर आरोपी राज मंडराई ने बताया कि वह राज भैय्या के लिए इटारसी तथा मंडीदीप से अपनी ओमनी वेन में शराब लेकर आता था तथा राज के काकड़ा कमला वेली अयोध्या नगर स्थित फ्लेट में छोडता था। राज मंडराई ने बताया कि बढते कोरोना को देखते हुए राज भैय्या लाक डाउन की संभावना को दृष्टिगत रखते शराब का स्टाक कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. राज मंडराई पिता शंकर लाल मंडराई, उम्र 19 साल, नि.- नया बसेरा कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल

जप्त सामाग्री का विवरण-

1 अंग्रेजी शराब 109.14 ली कीमती 1.50 लाख रु

2. एक ओमनी वेन कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)