Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / टीला जमालपुरा क्षेत्र में सटोरियों पर क्राइम ब्रांच ने की कार्यवाही 3 सटोरिये धराये, एक फरार

टीला जमालपुरा क्षेत्र में सटोरियों पर क्राइम ब्रांच ने की कार्यवाही 3 सटोरिये धराये, एक फरार

• टीला क्षेत्र का कुख्यात भैय्या कचरा कराता है सट्टे का कारोबार।

• सट्टे लिखने के लिए 300 रु दैनिक वेतन पर रखे हैं आदमी।

• व्यापक पैमाने का हो रहा था सट्टे का कारोबार।

• लाखों रु के सट्टे के हिसाब की पर्ची व भारी मात्रा में सट्टा सामाग्री जप्त।

आम सभा, भोपाल : भोपाल क्राइम ब्रांच ने टीला जमालपुरा क्षेत्र में सटोरियों की खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लोगो को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया, क्राइम ब्रांच ने ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की है। थाना क्राइम ब्रांच की टीम को मुखविर द्वारा सूचना मिली की इन्द्रा नगर सुलभ काम्पलेक्स के पीछे खम्बे की रोशनी मे कुछ लोग रुपयो का दाव लगाकर सट्टा लिख रहे है।

सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश दी गई क्राइम ब्रांच की दबिश से सट्टा लिखवाने एवं सट्टा लिख रहे लोगों में हड़कंप मच गया इसी दौरान सट्टा लिखाने वाले व्यक्ति तथा सट्टे का मुख्य सरगना भैय्या कचरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

सट्टा लिख रहे 1. फीरोज खान पिता असालत खांन उम्र 38 साल, निवासी – इद्रा नगर टीला जमालपुरा भोपाल 2. शब्बीर खान पिता अब्दुल शफीक उम्र 38 साल, निवासी – घोडा नक्कास हनुमानगंज भोपाल 3. सलमान खान पिता महफूज खान उम्र 25 साल, निवासी – इन्दा नगर टीलामालपुरा भोपाल को पकडा जिनके पास सट्टा अंक लिखी सट्टा पर्चिया एव नगदी 15400 रुपये व सट्टा अंक लिखी पर्ची जिनमें लाखों रुपये का हिसाब लिखा हुआ जप्त किया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वे तीनों भैय्या कचरा के लिए 300 रु प्रति दिन के हिसाब से सट्टा लिखने का काम करते हैं। थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में फिरोज, शब्बीर खान, सलमान खान व फरार आरोपी भैय्या कचरा के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी-

1. फिरोज खान पिता असालत खांन उम्र 38 साल

2. शब्बीर खान पिता अब्दुल शफीक उम्र 38 साल

3. सलमान खान पिता महफूज खान उम्र 25 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)