Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / क्राईम ब्रांच ग्वालियर ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच ग्वालियर ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ की खरीदी-बिक्री व सेवन करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सख्त व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इन निर्देशों के तारतम्‍य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) ग्वालियर राजेश डण्डोतिया, डीएसपी अपराध रत्नेश तोमर एवं विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदार गुप्ता के नेतृत्‍व में क्राईम ब्रांच की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

31 जनवरी को क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना विश्‍वविद्यालय क्षेत्र में एक व्‍यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए टीम ने एक आरोपी को 400 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। इसी प्रकार एक अन्य आरोपी को थाना थाटीपुर क्षेत्र से 20 गांजे की पुड़िया व गांजा पीने का सामान सहित पकड़कर थाना थाटीपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पकड़े गये इस आरोपी के खिलाफ पूर्व से पांच प्रकरण पंजीबद्ध हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)