Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस ने की कार्यवाही, 02 आरोपियों गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस ने की कार्यवाही, 02 आरोपियों गिरफ्तार

– क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस की वाहन चोरो पर कार्यवाही, क्राइम ब्रांच पुलिस ने 02 आरोपियों से 01 एक्सेस व 01 स्पलेण्डर दो पहिया वाहन कीमती 01 लाख 50 हजार रूपये का माल बरामद कर पकडा

– दोनो आरोपी पेशे से मैकेनिक है। अपने शौक पूरे करने के लिये पुरानी गाडी चोरी करने लगे थे तथा पुलिस से बचने के लिये चोरी की गाडियों को काटकर टुकडे-टुकडे कर बेचने की फिराक में थे।

– आरोपी आमिर व मोहसिन ने अपने साथी फैजान के साथ मिलकर एक एक्सेस मोपेड कब्रस्तान फूटा मकबरा रोड हनुमानगंज से तथा एक स्पलेण्डर चूना भट्टी क्षेत्र से चोरी की थी।

– प्रकरण में फरार आरोपी फैजान पिता रफीक चिर्की निवासी काजी कैम्प की तलाश जारी है। जिसके मिलने पर अन्य चोरी के वाहनों के मिलने की संभावना है।

आम सभा, भोपाल : थाना क्राइम ब्रांच की टीम संपत्ति संबंधी अपराधियों व वाहन चोरो की पतारसी हेतु रवाना हुए थे। दौरान भ्रमण भोपाल टाॅकिज रोड पहुचे थे की मुखबिर द्वारा सूचना दी की दो लडके चोरी के वाहन काटकर बैचने की फिराक में है। निश्चित ही वह वाहन चोरी के हो सकते है। यदि उन्हे जल्द नहीं पकडा गया तो वह चोरी के कटे हुए वाहन को खुर्द-बुर्द कर बैंचकर पहुंच से दूर भाग जायेंगे।

मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर थाना क्राइम ब्रंाच की एक टीम गठित कर हमराह स्टाफ के साथ बताये गये स्थान काजी कैम्प पहुंचे जहां मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के दो व्यक्ति मिले जिन्हे घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछा तो अपना नाम आमिर खान तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मोहसिन अंसारी निवासी भोपाल का होना बताया। जिन्हे विश्वास में लेकर मुखबिर सूचना से अवगत कराकर हिकमत अमली से पूछताछ की तो दो चोरी के दो पहिया वाहन अपने साथी फैजान के साथ मिलकर चोरी की थी।

जिनमें एक मोपेड एक्सेस सिल्वर रंग की कब्रस्तान रोड फूटा मकबरा हनुमानगंज से तथा एक स्पलेण्डर काले रंग की चूनाभटी क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के वाहन पकडे जाने के डर से स्वयं द्वारा ग्राइन्डर से काटकर बेचने के लिये कमरे में रखे होना बताया की आरोपियों की निशादेही पर आमिर द्वारा लिये किराये के कमरे कांजी कैम्प पहुंचकर देखा की एक्सेस एवं स्पलेण्डर कटे हुए हालत में मिले। जिनका चेचिस नंबर चेक करने पर एक्सेस मोपेड का नंबर एमपी04/यू.एफ/4629 तथा स्पलेण्डर का नंबर एमपी04/क्यू.एफ/8836 होना पाया गया। चोरी के वाहन की सूचना एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित थाना हनुमानगंज एवं चूनाभटटी को अवगत कराया गया। थाना हनुमानगंज एवं थाना चूनाभटटी के स्टाफ द्वारा मौके पर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में फरार आरोपी फैजान पिता रफीक चिर्की निवासी काजी कैम्प की तलाश जारी है। जिसके मिलने पर अन्य चोरी के वाहनों के मिलने की संभावना है।

तरीका वारदात:- आरोपी पेशे से मैकेनिक होने से डुप्लीकेट चाबी बनाकर या मास्टर चाबी का उपयोग कर चोरी के वाहन काटकर बेचने की फिराक में अपने किराये से लिये कमरे में रखे हुए थे ।

01- आमिर खान पिता मुन्ने खान उम्र 26 साल निवासी म.न. 48 गली नं. 2 गल्ले वाली गली के पास काजी कैम्प भोपाल 10 वी आपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

02- मोहसिन अंसारी पिता लाल मियां उम्र 25 साल निवासी म.न. 86 पीतल मंदिर के पास रोशनपुरा अरेरा हिल्स भोपाल 10 वी आपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

प्रकरण में फरार आरोपी-

01-फैजान पिता रफीक चिर्की निवासी गली नंबर 03 काजी कैम्प भोपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)