Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / टीला जमालपुरा क्षेत्र के अंधे कत्ल का क्राइम ब्रांच व टीला पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल / टीला जमालपुरा क्षेत्र के अंधे कत्ल का क्राइम ब्रांच व टीला पुलिस ने किया पर्दाफाश

● मुख्य आरोपी नफीस ने अपने साथियो के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार को ही उतारा मौत के घाट

● पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण की गई हत्या

● तीनो आरोपी बाहर राज्यों में ड्रायवरी करते है

● आरोपीगणो की गिरफ्तारी पर 10,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था

● तीनो आरोपीगण हत्या के पश्चात राज्य से बाहर होने वाले थे फरार

● क्राइम ब्रांच एवं थाना टीला जमालपुरा की टीम द्वारा फरार होने के पूर्व ही आरोपीगणो को धर दबोचा

● फरार आरोपी अरबाज की तलाश जारी

आम सभा, भोपाल : फरियादी शाहरूख उर्फ बच्चा पिता मोहम्मद शाजिद उम्र 23 साल नि.म.न.250 गोयल अपार्टमेन्ट के पीछे भोपाल ने दिनांक 17.05.2022 थाना टीलाजमालपुरा में आकर रिपोर्ट किया कि मेरे दुल्हा भाई जमीर के साथ बड़ा बाग की तरफ सड़क किनारे साई बाबा मंदिर के सामने आम के ठेले से आम लेकर साँई मंदिर की तरफ आ रहे थे उस समय रात के करीब पौने नो बजे थे तभी देखा कि एक पीले रंग की मोटर साईकल पर दो लोग सिंधी कालोनी चौराहे तरफ से आये मोटर साईकल चलाने वाला नीले व सफेद रंग की शर्ट पहने था तथा पीछे बैठने वाला हरे रंग की शर्ट पहने था पीछे बैठा आदमी मोटर साईकल से उतर गया उसके हाथ में मोबाईल भी था तथा मोटर साईकल चलाने वाला मोटर साईकल को लेकर चाउमिन की दुकान तरफ चला गया।

एक व्यक्ति मोबाईल से बात करते हुए सिधी कालोनी चौराहे तरफ से बैरसिया बस स्टेण्ड तरफ पैदल आ रहा था जो सफेद रंग की शर्ट एवं काले रंग की तभी वह व्यक्ति जो मोटर साईकल से उतरा था उस व्यक्ति ने पैदल आ रहे व्यक्ति को जैसे ही साँई बाबा मंदिर के कोने में पहुचते देखा तो पैदल आ रहे व्यक्ति को अपने पास रखे एक बड़े से धारदार छुरा से दो बार किये जो उस व्यक्ति को सिर में तथा सीने पर बाए तरफ मारा चोट लगी जिससे खून बहने लगा था तभी हम दोनो वहा दौड़ कर आये देखा की चोट लगने से बहुत खून बह रहा है। हमने मारने वाले व्यक्ति को मोटर साईकल से पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उसी मोटर साईकल पर बैठ कर अपने साथी के साथ सिंधी कालोनी चौराहा की तरफ भाग गये फिर हम लोग घायल को आटो में लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने बताया कि वह आदमी मर चुका है। थोड़ी देर बाद मृतक के रिस्तेदार आये जिन्होंने उसका नाम वसीम बताया। छुरा मारने की चोट से उसकी मृत्यु हुई है।

क्राइम ब्रांच की विशेष टीम के द्वारा आरोपी 1. नफीस 2.शेहराज को क्राइम ब्रांच की टीम एवं थाना टीला जमालपुरा के द्वारा मेहनत एवं लगन के साथ घटना स्थल के फुटेज एवं होटल रमा के पास लगे कैमरो के फुटेज के आधार पर पहचान स्थापित कर भोपाल से फरार होने के पूर्व ही सूखीसेवनिया रोड से गिरफ्तार किया जाकर अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल एवं आला-जरर् छुरी बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी –

1- नफीस शाह पिता बल्लू शाह, उम्र 23 साल, निवासी ऐरन थाना साँची हाल

2- शेहराज पिता शहजाद, उम्र 29 साल, निवासी बाँसखेड़ा तहसील जिला रायसेन

3- फरार – अरबाज पिता इकबाल खान निवासी अटल अयूब नगर छोला रोड करोंद भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)