आम सभा, भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल में अनपढ़ व कम पढ़े लिखे विधायकों को मंत्री बनाए जाने के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। पार्टी के युवा नेता व लेखक राजन सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के भविष्य को अनपढ़ मंत्रियों से बचाने के लिए मैं आज शाम : 6 बजें अपने बंगले के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठने जा रहा हूं। मेरा हर प्रयास मध्य प्रदेश के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए हैं अपने मध्य प्रदेश के लिए हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे।