Thursday , February 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / 11 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन (NDRF ) भोपाल की टीम द्वारा चलाया जा रहा पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना जागरूकता अभियान

11 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन (NDRF ) भोपाल की टीम द्वारा चलाया जा रहा पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना जागरूकता अभियान

आम सभा, भोपाल। 11 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के उप महानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह के आदेशानुसार भोपाल टीम के द्वारा कोरोना के सुरक्षा उपायों के बारे में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें की व्यक्तिगत स्वच्छता, जैसे कि मास्क पहनना हाथ धोने के तरीके, सामाजिक दूरी और कोरोना से बचाव और साथ ही साथ शपथ भी दिलायी जा रही हैं.

जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं घर से बाहर जाने पर मास्क लगाकर ही जाएं सामाजिक दूरी का पालन करें बार-बार साबुन पानी से हाथ धोना साथ साथ ये भी बताया जा रहा हैं की जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक कोई लापरवाही ना करे जिससे कि आपका परिवार सुरक्षित रहे और स्वयं आप सुरक्षित रहें। जब आप सब सुरक्षित रहेंगे तभी देश सुरक्षित रहेगा हम सब अपनी जिम्मेदारी को निभाए.

इस विश्वव्यापी महामारी के तनाव भरे माहौल में तनाव को दूर करने के उपाय बताए गए एव। ज़रूरत मंद लोगों को मास्क ओर सनिटीजेर का वितरण किया जा रहा है.

इसी क्रम में आज भोपाल के कई जगहों में चलाया गया जैसे – चीचली छपरी झागरिया अनवाला बिलकिसगंज आदि गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया एवं लोगों को करोना से बचने की शपथ-दिलाई गई।

जिसमें कुल मिला कर 250-300 लोग लाभान्वित हुए

टीम में उपस्थित इंस्पेक्टर राम कुमार मालवी, सहायक उप निरीक्षक रेडियो ऑपरेटर माशा राम संतोष कुमार अवध किशोर धर्म सिंह लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)