Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / शहीद भवन में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद को समर्पित दो दिवसीय नाट्य मंचन समारोह का समापन

भोपाल / शहीद भवन में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद को समर्पित दो दिवसीय नाट्य मंचन समारोह का समापन

आम सभा, शशांक बरनवाल, भोपाल : राजधानी भोपाल के शहीद भवन में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद को समर्पित रंगभूमि सांस्कृतिक और साहित्यिक समिति द्वारा जिंदगी के रंग कई रेनमक शीर्षक से आयोजित दो दिवसीय नाट्य मंचन समारोह का समापन हो गया। इस समारोह निर्देशक अशोक बुलानी द्वारा 9 लघु कथाओं का मंचन किया गया। जिसमें राजधानी के कई कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया गया। नाटक के मंचन के दौरान वहां पर लघु कथाओं के लेखक भी मौजूद रहे। इस समारोह में फिल्म और टेलीविजन में काम करने वाले तथा “मैने प्यार किया” फिल्म में सलमान खान के पिता का किरदार निभा चुके राजीव वर्मा भी उपस्थित रहे। इनके साथ साथ कई थिएटर कलाकार की भी मौजूदगी रही जो कई फिल्मों में काम कर चुके है।

आज के मोबाइल युग में इस तरह के हो रहे नाट्य मंचन समारोह की संभावना को लेकर कलाकार राजीव वर्मा से बात हुई तो उन्होंने का कि संभव है तभी तो इस तरह का समारोह आयोजित हो रहा है। आगे उभरते हुए कलाकार के बारे में प्रश्न किया गया तो उन्होंने का कि पहले पढ़ो लिखो और करियर के बारे में सोचो कि क्या करोगे? और करियर को केंद्र में रखकर अभिनय भी करते रहो। यदि इसी क्षेत्र में करियर बनाना है तो ड्रामा या फिल्म स्कूल में प्रशिक्षण लेकर व्यक्तित्व का विकास करे और संघर्ष करते रहे, सफलता एक दिन जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)