Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / विविध / भोपाल / नेवरी मंदिर के पास तालाब में डूबने से दसवीं कक्षा के छात्र की मौत

भोपाल / नेवरी मंदिर के पास तालाब में डूबने से दसवीं कक्षा के छात्र की मौत

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित नेवरी मंदिर के पास तालाब में डूबने से दसवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वह अपने तीन साथियों के साथ नहाने के लिए गुरुवार दोपहर घर से निकला था। उसे तैरना नहीं आता था और वह दोस्तों के सामने ही तालाब में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। राजू मालवीय ईदगाह हिल्स में रहते हैं और मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे थे बड़ा बेटा अमर मालवीय प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा आनंद (16) मालवीय दसवीं कक्षा में पढ़ता था। आनंद मोहल्ले में रहने वाले कान्हा, विशाल और विवेक के साथ गुरुवार दोपहर नेवरी मंदिर के पास तालाब में नहाने के लिए निकला था। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि साढ़े तीन से चार बजे के बीच वे लोग तालाब में नहा रहे थे। इस दौरान आनंद ने नहाने की इच्छा जाहिर की और वह तालाब में उतर गया। उसे तैरते नहीं आता था और वह डूबने लगा। तीनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। तीनों बच्चों ने शोर मचाया और वहां से कुछ दूर मौजूद युवक भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने आनंद का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)