Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / बाल कल्याण शोध केंद्र – विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न

भोपाल / बाल कल्याण शोध केंद्र – विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न

आम सभा, भोपाल। बाल कल्याण एवम बाल साहित्य शोध केंद्र भोपाल में डॉ रामाधार मालवीय की दो पुस्तकों-दीवार पर लिखी इबारत एवम मालमन की उड़ान का विमोचन किया गया। ज्ञातव्य हो कि प्रथम पुस्तक कहानी संग्रह एवं द्वितीय पुस्तक बच्चों हेतु सरस कहानियों का संग्रह है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत निर्गुणे ने की मुख्य अतिथि राव कुलदीप सिंह, सारस्वत अतिथि उषा खरे, समीक्षक गोकुल सोनी एवं रंजना शर्मा भी मंचासीन रहे। स्वागत भाषण देते हुए केंद्र निदेशक महेश सक्सेना ने बाल शोध केंद्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन मधुलिका सक्सेना ने किया।

पुस्तक दीवार के उस पार लिखी इबारत की समीक्षा करते हुए गोकुल सोनी ने कहा की मानव सभ्यता के प्रादुर्भाव और विकास के साथ ही कहानियां अस्तित्व में आईं। बल कहानियों के माध्यम से एक माँ अपने बच्चे के मन में संस्कारों का बीजारोपण करती है। प्रस्तुत पुस्तक डॉ मालवीय की अनुभूतियों का जीवंत दस्तावेज है। डॉ रंजना शर्मा ने बाल उपन्यास पर बोलते हुए बताया कि लेखक ने इस बाल उपन्यास में यह बताने का प्रयास किया है कि प्रतिभा केवल शहरी बच्चों में ही नहीं, गाँव की मिट्टी में पले बच्चों में भी होती है। रामाधार मालवीय ने दोनों पुस्तकों के सृजन के बारे में बताते हुए कहा कि इन पुस्तकों की घटनाएं मेरे जीवन से जुड़ी घटनाएं है, मेरी स्वयं की अनुभूतियाँ हैं

उषा खरे ने भी बाल साहित्य पर अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्ष डॉ बसंत निर्गुणे ने पुस्तक संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए बाल-साहित्य लो बच्चों के विकास के लिए आवश्यक बताया। अंत में सुनीता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुरेश पटवा, अर्जुन दास खत्री, कांता रॉय, सुनीता प्रकाश, पूर्णिमा चतुर्वेदी, हेमराज कुर्मी, डॉ गिरजेश सक्सेना, के साथ ही कई साहित्यकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)