Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल के व्यापम चौराहे पर कार में लगी आग, कार जलकर हुई खाक

भोपाल के व्यापम चौराहे पर कार में लगी आग, कार जलकर हुई खाक

आम सभा, भोपाल : राजधानी भोपाल के व्यापम चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक कार में आग लगने का मामला सामने आया है बता दे इस घटना में कोई जान-मान की हानि नहीं हुई लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

यह घटना शहर के व्यापम चौराहे पर हुई जहां पर एक क्रेटा कार जो एक युवती चला रही थी डिवाइडर से जा टकराई और फिर कार ने आग पकड़ ली और फिर धीरे-धीरे पूरी तरह जलकर खाक हो गई, बता दें कि जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आसपास क्षेत्र से निकल रहे लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया और पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)