Sunday , June 14 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / ब्लू डार्ट ने की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा, बिक्री रु.8,644 मिलियन रही

ब्लू डार्ट ने की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा, बिक्री रु.8,644 मिलियन रही

– कंपनी ने रु.414 मिलियन का कर पश्चात लाभ दर्ज किया

मुंबई : दक्षिण एशिया की प्रमुख एक्सतप्रेस एयर एवं इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन एवं डिस्ट्री ब्यूअशन कंपनी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने आज मुंबई में संपन्न बोर्ड बैठक में जुलाई-सितम्बर 2020 की तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की।

कंपनी ने 30 सितम्बर 2020 को समाप्त तिमाही के लिए रु.414 मिलियन का कर पश्चात लाभ दर्ज किया है (पिछले साल रु.140 मिलियन)। 30 सितम्बर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए आमदनी का आँकड़ा रु.8,644 मिलियन पर रहा।

कोविड-19 वैश्विक महामारी ने सभी के सामने चुनौतियां खड़ी कर दी। ब्लू डार्ट ने न केवल इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया, बल्कि अपने ग्राहकों को बेमिसाल सेवा देना भी सुनिश्चित किया। पीपुल फर्स्टड़ पॉलिसी (जन प्रथम नीति) में दृढ़ आस्था रखने वाले डीपी-डीएचएल ग्रुप की इकाई होने के नाते, ब्लू डार्ट ने अपने कर्मचारियों द्वारा की गयी कड़ी मेहनत के सम्मान में सितम्बर 2020 में प्रत्येक ब्लू डार्ट कर्मचारी (वरीय प्रबंधन को छोड़कर) को रु.26238 (€300) की एकमुश्त अनुग्रह राशि का भुगतान किया। तिमाही में इस एकमुश्त अनुग्रह भुगतान से रु.342 मिलियन का भार पडा।

ब्लू डार्ट के मैनेजिंग डायरेक्ट र, बैलफोर मैनुएल ने कहा कि, “स्थूल आर्थिक संकेतकों और अर्थव्यवस्था का खुलना राष्ट्र के लिए खुशनुमा भविष्य की ओर इशारा करते हैं। हम अपने ग्राहकों के व्यवसाय को एक रोमांचक त्यौहारी सीज़न के साथ पटरी पर वापस आते हुए देखते हैं जिसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। हम अर्थव्यवस्था के लिए भविष्य के प्रति सावधानी-भरी उम्मीद रखते हैं क्योंकि सर्दी के मौसम में देश में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर आने की आशंका है।

हमने अपने प्रमुख उत्पादों के लिए इस तिमाही में अपनी स्थिति भी मजबूत की है। जैसा कि औषधि निर्माता विभिन्न संगठन और भारत सरकार कोविड-19 का टीका प्रस्तुत करने के लिए तालमेल के साथ कार्यरत हैं, ब्लू डार्ट भी संभावित टीका अभ्यर्थी के पहुँचने पर लॉजिस्टिक्स सपोर्ट मुहैया करने की तैयारी कर रहा है। ब्लू डार्ट का लचीलापन, प्रतिक्रियाशीलता, सुरक्षित और भरोसेमंद नेटवर्क वे कारण हैं कि हम सरकार और हर एक नागरिक के भरोसेमंद एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स प्रदाता बने हुए हैं। हमारे कर्मचारी और बाजार में अग्रणी हमारी टेक्नोपलॉजी एक प्रमुख ब्रांड के रूप में हमारा प्रमुख डिफरेंशिएटर बनी हुयी है।”

ब्लू डार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टिर, बैलफोर मैनुएल ने आगे कहा कि, “ब्लू डार्ट ने वैश्विक महामारी के बीच सभी उद्योगों में ग्राहकों को निरंतर सहयोग प्रदान करना जारी रखा। इन प्रयासों को विभिन्न मंचों पर हमारे ग्राहकों की भरपूर प्रशंसा मिली। ब्लू डार्ट ने संकट को कुशलतापूर्वक पार किया है। तिमाही के दौरान कार्यप्रदर्शन में बेहतर राजस्व की वसूली और लागत दक्षता पहलों का महत्वपूर्ण अंशदान है।”

बैलफोर मैनुएल, मैनेजिंग डायरेक्टरर, ब्लू डार्ट ने आगे यह भी कहा कि, “ऑटोमेशन और टेक्नोमलॉजी व्यवसाय के केंद्रबिंदु बने रहेंगे और ब्लू डार्ट इन क्षमताओं में निवेश जारी रखेगा। ब्रांड, लोगों, डिजिटलीकरण और बुनियादी संरचनाओं में हमारे निवेश हमें एक नए रास्तेे पर लेकर जाएगा क्यों कि हम अपने ब्रांड को भविष्य के लिए बना रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)