Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भेल पारदर्शी पैनल का सरला पैराडाइज में भरपूर समर्थन मिला

भेल पारदर्शी पैनल का सरला पैराडाइज में भरपूर समर्थन मिला

आम सभा, भोपाल : भेल क्षेत्र सरला पैराडाइज में निवासरत थ्रिफ्ट सोसाइटी के सदस्यों ने वुधवार को बसंत कुमार के नेतृत्व वाली भेल पारदर्शी पैनल का जोरदार स्वागत किया। उपस्थित सदस्य ने सदस्य परिवार कल्याण निधि एवं मैंबर्स कॉमन गुड फण्ड के बारे में जानकारी चाही। पूर्व संचालक बी एस गौंड ने बताया कि प्रत्येक सदस्य से वर्ष में एक बार 500/- सदस्य परिवार कल्याण निधि के लिए जमा किया जाता है जो सदस्य की थ्रिफ्ट से ही समायोजित कर जमा किया जाता है। सदस्य के अंतिम भुगतान के समय उसके खाते में जमा राशि का भुगतान किया जाता है। इसी के ब्याज से सदस्य की आकस्मिक मृत्यु की दशा में उनके परिवार के 30 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है।

सदस्य से वर्ष में एक बार 50/- मेंबर्स कॉमन गुड फण्ड में जमा कराया जाता है यह राशि भी थ्रिफ्ट से समायोजन द्वारा की जाती है। इस फण्ड द्वारा सदस्यों के होनहार नौनिहालों को जिन्होंने पढ़ाई, खेलकूद एवं अन्य किसी क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है उन्हें उपहार के साथ सम्मानित किया जाता है।

कोरोना काल मे कॉलोनी के रहवासियों के सेवाएं प्रदान करने के लिए आभार माना। लॉकडाउन के समय भी संस्था बचत बाजार द्वारा किराना ग्रोसरी होम डिलीवरी किया गया था।

उपस्थित सदस्यों ने बसंत कुमार के नेतृत्व में पिछले पांच साल में संस्था एवं सदस्य हित मे किए गए कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा किया। समानित सदस्यों ने कहा कि आपके कार्यकाल में संस्था 125 करोड़ के कार्यशील पूंजी एवं कोरोना महामारी के विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद तीन करोड़ का इतिहासिक लाभ के साथ नई ऊंचाई को प्राप्त किया है।

इसके अतिरिक्त सदस्यों को ऋण ब्याजदर में दो प्रतिशत की कमी एवं ऋण सुरक्षा निधि आधा प्रतिशत की कमी कर प्रतिवर्ष दो करोड़ का सीधा लाभ दिया है। सदस्यों की जीवन उपयोगी तीन आकर्षक उपहार हरक्यूलस साईकल, मिल्टन इलेक्ट्रिक टिफिन – थर्मल बोतल एवं ओटीजी वितरित किया गया है। ऋण की लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 17 लाख एवं भुगतान की अवधि 96 से बढ़ाकर 120 माह किया गया है। बचत बाजार से 20 हजार की खरीदी 50 दिन तक बिना ब्याज के एवं सैलरी से कटवाने की सुविधा दिया गया है। कंज्यूमर लोन एक लाख, बिना गारंटर 25 हजार पॉकेट मनी लोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सदस्यों के बचत भावना को प्रोत्साहित करने के लिए सदस्य समृद्धि योजना 9 प्रतिशत पर आर डी, एफडी डबल की योजना लाई गई थी। ये पांच साल बेमिसाल काम हुआ है इसके लिए सभी सदस्यों ने धन्यवाद दिया। आने वाले समय मे संस्था सुरक्षित हाथों से संचालित हो एवं वेहतर काम हो इसके लिए सभी सदस्यों ने भेल पारदर्शी पैनल को समर्थन दिया है। प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद शर्मा,

पूर्व अध्यक्षअशोक सक्सेना, तन्वी, गौरव, उमेश गुप्ता, पिंटू कुमार, रामावतार, रामविलास मीणा, ईश्वर गोयल, राजेश गुप्ता, नीरज यादव, अनुज कटियार, रामजनक, जितेश, नीलेश पटेल,अभिषेक नौलखा, गजेंद्र हिमांशु, शशि कुमार, श्वेत अनंत, रमाकांत एवं गणमान्य सदस्यों ने बसंत कुमार के साथ सिद्धार्थ गंतायत, रामनारायण कुमावत, निशा वर्मा, अभिषेक जैन, शेक्सपियर, शमशुल हक, चंद्र मोहन साहू, बी एस गौंड एवं सतेन्द्र कुमार का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)