Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / विविध / ऑल इंडिया भेल अन्तर इकाई फुटबॉल टूर्नामेंट में भेल भोपाल चैंपियन

ऑल इंडिया भेल अन्तर इकाई फुटबॉल टूर्नामेंट में भेल भोपाल चैंपियन

आम सभा, भोपाल : ऑल इंडिया भेल अन्तर इकाई फुटबॉल टूर्नामेंट में भेल भोपाल मेजवान हरिद्वार को हराकर फाइनल मैच का खिताब 2-0 से अपने नाम किया। आज दो मैच खेले गए सुबह सेमीफाइल मुकाबला भोपाल और रानीपेट के बीच खेला गया। इस मैच भेल भोपाल टीम रानीपेट को हराकर 1-0 जीत हासिल किया। इस मुकाबले में एक मात्र गोल विजय सिंह रावत ने किया। रानीपेट इसके मुकाबले एक भी गोल नही कर सका।

शाम को खेले गए खिताबी मुकाबले में भोपाल की ओर से प्रथम गोल करने वाले बासुदेव बसके को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। वही सेकंड गोल नारन सोरेन ने किया। जबकि हरिद्वार टीम एक भी गोल करने में सफलता हासिल नही किया। भोपाल टीम की कप्तानी शिबू जैकब ने किया। टोटल 10 टीम इस टूर्नामेंट में भाग लिया जिसमे हैदराबाद, रानीपेट, दिल्ली, जगदीशपुर, झांसी, त्रिची, हरिद्वार, बंगलोर, तिरुमयं और भोपाल। टीम के खिलाड़ी दयाल सिंह राणावत ने कहा कि खेल भावना के साथ सभी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया जिससे मैच काफी रोमांचक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)