Sunday , January 18 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चंदेरी / थाना प्रभारी उपेंद्र भाटी के आते ही चंदेरी क्षेत्र के अपराधियों में छाया भय का माहौल

चंदेरी / थाना प्रभारी उपेंद्र भाटी के आते ही चंदेरी क्षेत्र के अपराधियों में छाया भय का माहौल

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी। थाना प्रभारी उपेंद्र भाटी के आते ही चंदेरी का थाना आए दिन चर्चा में है उनके द्वारा पूर्व में भी 6 स्थाई वारंटीओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया द्वारा चलाए जा रहे स्थाई वारंटीओं की गिरफ्तारी एवं माइनर एक्ट अवैध शराब बिक्री तथा चोर लुटेरों के विरुद्ध चल रहे अभियान जो कि 1 जून से 30 जून तक चलाया जा रहा है।

उसी के तहत एसडीओपी लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेंद्र भाटी द्वारा एक टीम का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ अभियान चालू है इसी के तहत आज ग्राम नावनी चक अंतर्गत गजराज उर्फ गज्जू पिता गंभीर आदिवासी उम्र 32 वर्ष को 8 लीटर कच्ची शराब ले जाते चंदेरी पुलिस ने धर दबोचा जिसमें धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया इसी तरह स्थाई वारंटी अभियान के तहत ग्राम नावनी के ही पुत्र देवीलाल ग्राम 22 वर्ष को 1 साल पूर्व आगजनी करने का प्रकरण पंजीबद्ध था उक्त दोनों सफलता में उपनिरीक्षक मोहित तोमर, भरत सिंह किरार, ओमप्रकाश बडोनिया ,प्रधान आरक्षक अनिल कुमार आरक्षक राम लखन की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)