Tuesday , April 28 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल कलेक्टर का दायित्व संभालते ही आशीष सिंह ने बैरसिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण

भोपाल कलेक्टर का दायित्व संभालते ही आशीष सिंह ने बैरसिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा,बैरसिया।

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने बैरसिया क्षेत्र का भ्रमण किया ईटखेड़ी से शुरू करके उसके बाद हर्राखेडा के आसपास पंचायतों में भी भ्रमण किया उसी दौरान जनता से कलेक्टर आशीष सिंह ने उनकी समस्याएं सुनी और उनसे आमने-सामने संवाद किया एवं लाडली बहना योजनाओं के जो फार्म भरे जा रहे हैं का भी अवलोकन किया मैं बैरसिया पहुंचकर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में जो बहुत अच्छा काम हो रहा है लिक्विड वेस मैनेजमेंट जोकि पंचायत स्तर पर हो रहा है उसके भोपाल जिला पंचायत टीम को बहुत-बहुत बधाई दी एवं गेहूं खरीदी केंद्रों का भी भ्रमण किया गया वहां पर पानी एवं छाया के लिए टेंट की व्यवस्था भी कराई गई विगत दिनों से गेहूं खरीदने का काम चल रहा है साथ में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं तहसील कार्यालय पहुंचकर अवलोकन किया गया तहसीलदार संतोष मुदगल से बातचीत की तहसील कार्यालय में ही किसानों की समस्याएं सुनी और तत्काल निराकरण के लिए बैरसिया एसडीएम आदित्य जैन को निर्देश दिए साथ मैं नायव तहसीलदार सुनील शर्मा एवं पटवारी सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)