Sunday , April 20 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / अमित शाह, चिराग और राम विलास पासवान के बीच 1 घंटे चली बैठक

अमित शाह, चिराग और राम विलास पासवान के बीच 1 घंटे चली बैठक

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में चल रही उठापटक के बीच गुरुवार को बिहार बीजेपी के इनचार्ज भूपेंद्र यादव लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के पास लेकर पहुंचे. इसके बाद शाह के आवास पर तीनों की बैठक हुई, जो करीब एक घंटे तक चली. आपको बता दें कि चिराग ने हाल ही में एनडीए में सहयोगियों पर ध्यान दिए जाने की मांग की थी.

राम विलास पासवान, भूपेन्द्र यादव और चिराग पासवान एक ही कार में बैठकर अमित शाह से मिलने पहुंचे. अमित शाह से मिलने से गुरुवार को ही पहले राम विलास पासवान ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि बिहार में सीटों के आवंटन को लेकर कहा कि पार्टी संसदीय बोर्ड के चेयरमैन चिराग पासवान इस मामले को देख रहे हैं, इस मामले पर वही बात करेंगे.

चिराग पासवान ने बिहार में सीट शेयरिंग और सरकार की योजनाओं के जमीन पर न पहुचने और गैर बीजेपी के एनडीए के नेताओं को सरकार में आदर सम्मान ना मिलने पर अपनी नाराजगी जताई थी.

बता दें कि गुरुवार को ही राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के नेता और एनडीए का हिस्सा रहे उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन में शामिल होने का फैसला कर लिया. उन्होंने नई दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आकर महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा की. उनके साथ महागठबंधन का हिस्सा और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी थे.

उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन में शामिल होने के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्जमाफी का फैसले की सराहना की. कुशवाहा ने लालू प्रसाद यादव की भी तारीफ की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor