Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अंबेडकर महाकुंभ सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण, जुटेंगे लाखों लोग

अंबेडकर महाकुंभ सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण, जुटेंगे लाखों लोग


* अंबेडकर महाकुंभ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह
आम सभा,ग्वालियर।

मध्यप्रदेश सरकार 16 अप्रैल रविवार को ग्वालियर के मेला ग्राउंड में भव्य अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन करेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी महाकुंभ को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए है। महाकुंभ में ग्वालियर चंबल संभाग के सभी जिलों से लाखों की संख्या में संपूर्ण समाज के लोग सम्मिलित रहकर सामाजिक समरसता का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव ने शनिवार को ग्वालियर में पत्रकार वार्ता में कही। पत्रकार वार्ता को पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने भी संबोधित करते हुए महाकुंभ को लेकर पार्टी की तैयारियों से पत्रकारों को अवगत कराया।
जाटव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंच तीर्थों को मध्यप्रदेश तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिससे मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र में इस निर्णय का समाज के सभी वर्गों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का हृदय पूर्वक धन्यवाद देते हुए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है। जाटव ने कहा कि महाकुंभ के निमित्त पिछले 1 सप्ताह से ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों के दौरे कर रहा हूं। अंबेडकर महाकुंभ को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।
पत्रकार वार्ता को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय और संवेदनशील शिवराज सिंह चौहान की सरकार के द्वारा जनता के उत्थान के लिए किए जा रहें कामों योजनाओं की जानकारी इस प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। जिससे जनता के बीच जागृति आएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने ग्वालियर-चंबल संभाग सहित शहर की जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाकुंभ का लाभ लेने की अपील की।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष राजौरिया, मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष गोडयाले भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)