
आम सभा, भोपाल : जिला पंचायत टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 17 से श्रीमती बती देवी अयोध्या प्रसाद यादव निर्वाचित हो चुकी हैं निर्वाचन का प्रमाण पत्र मिल चुका है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रशासन के ऊपर दबाव डाल रहे हैं कि निर्वाचित प्रतिनिधि का प्रमाण पत्र बदल दिया जाए और किसी उम्मीदवार को जो भारतीय जनता पार्टी के खेमे का है उसको जीतने का प्रमाण पत्र दे दिया जाए यह खुलेआम निर्वाचन आयोग की अवहेलना है भारत के संवैधानिक मूल्यों की अवहेलना है लोकतंत्र की हत्या है इस तरह की व्यवस्था अगर होगी तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी एवं जिला प्रशासन को भी चेतावनी है किसी भी निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ इस तरह का कृत्य करने की कोशिश ना करें।
Dainik Aam Sabha