Saturday , July 25 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / पति की मृत्यु के बाद युवक कर रहा था महिला से दुष्कर्म, टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का मामला

भोपाल / पति की मृत्यु के बाद युवक कर रहा था महिला से दुष्कर्म, टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का मामला

भोपाल। टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में कार डीलर द्वारा महिला से दुष्कर्म और देहिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 30 साल की महिला बिलखिरिया क्षेत्र में रहती है। उसके पति का निधन हो चुका है। गत वर्ष नवंबर 2021 में वह एक रिश्तेदार के बच्चे को देखने के लिए कमला नेहरू अस्पताल पहुंची थी, वहां उसकी मुलाकात युवक से हो गई।

युवक टीला जमालपुरा में रहता है और कार डीलर का काम करता है। पीड़िता ने बताया कि जल्द ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एक दिन युवक उसे टीला स्थित अपने दोस्त के मकान पर ले गया, वहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद दैहिक शोषण करने लगा। महिला ने जब युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने बताया कि वह शादीशुदा है और शादी नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)