Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / CCTV कैमरों को खंगालकर क्राइम ब्रांच ने थाना तलैया से चोरी जीप को किया बरामद

भोपाल / CCTV कैमरों को खंगालकर क्राइम ब्रांच ने थाना तलैया से चोरी जीप को किया बरामद

आम सभा, भोपाल : दिनांक 11.01.22 को थाना तलैया भोपाल के फतेहगढ से क्षेत्र एक महिन्द्र जीप क्र MP 20 एफ 3835 चोरी हो गई थी। फरियादी साहब मोहम्मद की रिपोर्ट पर थाना तलैया में अप क्र 15/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया था।

घनी आबादी वाले क्षेत्र से चार पहिया वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम को चोरी गये जीप व अज्ञात आरोपी की तलाश पतारासी हेतु लगाया गया।

थाना क्राइम की टीम घटनास्थल के आसपास सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों को बारीकी देखने पर अज्ञात चोर जीप को रेत घाट से कमला पार्क की ओर ले जाता दिखाई दिया जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम आगे के मार्ग के लिए आईटीएमएस, सिटी सर्विलांस तथा भोपाल आई में जुडे भोपाल क्षेत्र के निवासियों के निजी कैमरों की सहायता से फतेहगढ से बंगरसिया तक के फुटजों के आधार पर चिकलोद रोड से चोरी गये जीप वाहन को जंगल किनारे से लावारिश अवस्था में बरामद किया है। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)