Tuesday , June 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / AESL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जे. सी. चौधरी को PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा अत्यंत प्रतिष्ठित “असाधारण उद्यमी पुरस्कार- 2020” से सम्मानित किया गया

AESL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जे. सी. चौधरी को PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा अत्यंत प्रतिष्ठित “असाधारण उद्यमी पुरस्कार- 2020” से सम्मानित किया गया

• हाल ही में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के माननीय राज्य मंत्री, जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया

• जे. सी. चौधरी को एक उद्यमी के तौर पर शिक्षा जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया

नई दिल्ली : विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री जे. सी. चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उद्योग जगत के शीर्ष निकाय, PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स (PHDCCI) द्वारा अत्यंत प्रतिष्ठित “असाधारण उद्यमी पुरस्कार – 2020” से सम्मानित किया गया है।

एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के माननीय राज्य मंत्री, जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा हर साल दिए जाने वाले ‘अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस’ की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी, जिसके तहत भारतीय व्यवसायों, उद्यमियों और व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं चयनित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में कॉर्पोरेट तथा व्यक्तिगत पहल को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जाता है।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस आर. सी. लाहोटी ने वर्ष 2020 के लिए चयन के पैनल की अध्यक्षता की, जबकि विशिष्ट निर्णायक मंडल के अन्य गणमान्य सदस्यों में बलबीर पुंज, वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा सांसद; अनिल स्वरूप, आईएएस (सेवानिवृत्त); राजीव के. दुबे, पूर्व सीएमडी, केनरा बैंक, और डॉ. श्रीमती अरुणा अभय ओसवाल, वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाज-सेवी शामिल थे।

इस अवसर पर मशहूर उद्यमी, जे. सी. चौधरी ने कहा, “इस प्रकार का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ समाज में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मनोबल को प्रोत्साहन मिलेगा। इस प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया जाना अत्यंत गर्व की बात है, और AESL में हम हमेशा ऐसे सम्मान के औचित्य को सही साबित करने की दिशा में सर्वोत्तम प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)