Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / जबलपुर / 21 किलो से ज्यादा गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर / 21 किलो से ज्यादा गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

आम सभा, जबलपुर। मादक पदार्थो की तस्करी को सख्ती से रोकने के लिए जबलपुर जिले में विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में जबलपुर पुलिस ने 21 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा ) सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया है।

विश्वसनीय मुखबिर से क्राईम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम चिरईपानी में सोभैंया आर्मो ने अपने घर में गांजा उगाया था और उसे सुखाकर बेचने के लिये रख लिया है। कुछ हरा गांजा अभी भी सुखाया जा रहा है। थाना कुण्डम एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम चिरईपानी में दबिस दी गई। पुलिस को सोभैंया उर्फ भगवानदास आर्मो पिता लालसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चिरईपानी घर पर मिला।उसके घर की तलाशी ली गई।

घर की परछी में दो अलग अलग बोरों में सूखा गांजा एवं एक बोरी में गीला गांजा रखा मिला। तौल करने पर 16 किलो 100 ग्राम सूखा नमी युक्त एवं 05 किलो 100 ग्राम गीला गांजा निकला। गांजा के सम्बंध में पूछताछ करने पर सोभैंया आर्मो ने बताया कि अपनी खेत की बाड़ी में यह गांजा उगाया है। गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)