Sunday , May 10 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / नाबालिग लड़कियों के सामने अश्लील हरकतें करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़कियों के सामने अश्लील हरकतें करने का आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में नाबालिग लड़कियों का पीछा करने और उनके सामने अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना दो मार्च को हुई और आरोपी संजय को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक (8 और 10 साल की उम्र की) दो नाबालिग बहनें अपने घर के बाहर खेल रही थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उनके सामने अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने बताया कि घटना के एक दिन बाद, पीड़िता की मां ने पुलिस से संपर्क किया और एक लिखित शिकायत दी। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354डी (पीछा करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)