
भोपाल : गौतम नगर थाना क्षेत्र में शारीरिक शोषण करने का मामला आया सामने, इलाके में रहने वाली 23 साल की महिला पति से अलग मां के साथ रहती है। उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले युवक से हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत वर्ष जनवरी में वह घर पर अकेली थी, तभी युवक पहुंचा और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने जल्द ही शादी करने वादा कर लिया। करीब एक साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया।
Dainik Aam Sabha