आम सभा, भोपाल।
सोमवार को मध्य विधानसभा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह के कार्यालय 10 नम्बर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार के नेतृत्व में भाजपा मध्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्षो के साथ आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में मुख्यरूप से भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय पाटीदार,भाजयुमो के जिला पदाधिकारीगण, पांचों मंडल अध्यक्ष, रवि नाहर,तरण प्रजापति, आकाश शर्मा,पुष्पराज राणा,राहुल बाथम सहित युवा मोर्चा के समस्त मध्य विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।