Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / विशेष बच्चों ने बनाई कलाकृतियां, काटा केक

विशेष बच्चों ने बनाई कलाकृतियां, काटा केक

(मुकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार)
आम सभा,ग्वालियर।

‘रोशनी’ रामकृष्ण आश्रम की रजत जयंती समारोह श्रृंखला के द्वितीय चरण में आज विशेष बच्चों ने केक काटे तथा पेंटिंग्स भी बनाई। रामकृष्ण मिशन के स्वामी शुभ्रानंद द्वारा विधि विधान से दीप प्रज्वलित कर संस्था की उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की। इस अवसर पर आशीष वचन व्यक्त करते हुए उन्होंने रोशनी संस्था के 25 साल के कामों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया ताकि विशेष बच्चों के पुनर्वास का काम और भी मजबूती से हो सके।
संस्था की संस्थापक संचालिका श्रीमती मंजुला पाटणकर ने रोशनी की प्राचार्या श्रीमती राखी अस्थाना सहित पूरी टीम को साधुवाद दिया। उन्होंने विशेष बच्चों के माता पिता की भी सराहना की जो पूरे सब्र के साथ अपने बच्चों के साथ खड़े हैं और संयुक्त प्रयासों से कई अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं ।
रोशनी संस्था की पूरी टीम आज उत्साहित थी और बच्चों के माता-पिता भी खुलकर अपने जुड़ाव का प्रदर्शन कर रहे थे और सुखद संस्मरण भी सुना रहे थे।
विशेष बच्चों ने रंग शिल्प संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ कलाकार केपी श्रीवास्तव, संस्था की कला अध्यापिका श्रीमती भावना तथा अन्य प्रशिक्षकों की देखरेख में विशेष बच्चों ने कलाकृतियां बनाई ।
स्पीच कंसलटेंट श्रीमती अर्पणा भौंसले भी इस अवसर पर मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन के लिए विशेष रूप से उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)