Sunday , June 8 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सर्व समाज के उत्थान के लिए काम किया : डॉ. प्रभुराम चौधरी

बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सर्व समाज के उत्थान के लिए काम किया : डॉ. प्रभुराम चौधरी


* डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम सम्पन्न
आम सभा,भोपाल।

भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रायसेन में आयोजित कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने डॉ अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर महान विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया और वंचित वर्गो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अतुलनीय संघर्ष किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि समाज में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व होना जरूरी है। सभी डॉ अम्बेडकर के पद चिन्हों, उनके आदर्शो पर चलकर उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित करें।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज को शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए समर्पित कर दिया। बाबा साहेब ने सर्व समाज के उत्थान के लिए काम किया, सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका सपना था कि गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडा जाए, तभी सही मायने में देश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है। शिक्षा के बिना किसी समाज, देश या व्यक्ति का उत्थान संभव नहीं है। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षित होने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने देश के लिए एक समृद्ध और उत्तम संविधान की रचना की।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आगे बढ़ने के शिक्षा बहुत जरूरी है। सभी बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, तकनीकी ज्ञान मिले इसके लिए सरकार द्वारा सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा मिलेगी। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के कल्याण और विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सागर में 100 करोड़ रू की लागत से संत रविदास जी का मंदिर बनवाया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा ही हैं। अब मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिसमें पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रू की राशि मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने सांची में बाबा साहेब डॉ अम्बेडकरडॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया अनावरण
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा सांची स्थित बस स्टैण्ड परिसर में आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने यहां डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login