Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कृषि मंत्री पटेल ने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के लिए टैंकर किए वितरित

कृषि मंत्री पटेल ने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के लिए टैंकर किए वितरित

*आम सभा*,हरदा। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु 10 ग्रामों के लिए विधायक निधि से पेयजल टैंकर स्थानीय सर्किट हाउस हरदा में वितरित किए। इस अवसर पर 10 गांवों के ग्रामवासी, सरपंच और सचिव मौजूद रहे।
मंत्री पटेल ने ग्राम बारंगी, चौकड़ी, लोध्याखेड़ी, धुरगाड़ा, गांगला, ऐड़ाबेड़ा, नवरंगपुर, भुवनखेड़ी, नीलगढ़माल और ग्राम बागरूल में सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए को पेयजल टैंकर प्रदान किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)